फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son-in-law burnt alive: Wife's call recording destroyed two families reason for heinous incident revealed

दामाद को जिंदा जला दिया: पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग ने तबाह किए दो परिवार...सामने आई जघन्य हत्याकांड की ये वजह

Sat, 30 Mar 2024 03:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 03:27 PM IST
सार

ससुराल वालों पर दामाद को जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं जांच के दौरान इस जघन्य हत्याकांड की वजह सामने आई है।
 

विज्ञापन
Son-in-law burnt alive: Wife's call recording destroyed two families reason for heinous incident revealed
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दामाद की जलाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। बड़ा सवाल ये था कि आखिर इस जघन्य हत्याकांड के पीछे की वजह क्या थी। 
विज्ञापन


मामा का ये है दावा
राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे महोली गांव के युवक विजय की जलाकर हत्या के मामले में शुक्रवार को इस जघन्य कांड की वजह सामने आई। मृतक विजय के मामा का दावा है कि विजय के फोन से एक बार उसकी पत्नी ने किसी पुरुष से बातचीत की थी। वह कॉल रिकॉर्ड हो गई थी। विजय ने इसका विरोध किया था। इसी बात पर एक साल पहले घर में रार शुरू हुई। रार ने इतना बड़ा रूप लिया कि दो परिवार तबाह हो गए। चार माह के बेटे के सिर से उसके पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


 

किया गया अंतिम संस्कार
विजय (23) पुत्र पप्पू निवासी महोली, हाईवे के शव का बृहस्पतिवार देर शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। विजय के मामा ने बताया कि बहू पिंकी और छोटे भांजे अजय की बहू निशा ने परिवार में इस कदर क्लेश मचा दी थी कि मामला तलाक की दहलीज पर आ गया था। दोनों ससुर पर ही गंदी नीयत का आरोप लगाने लगी थीं। बृहस्पतिवार को विधायक के यहां तलाक की वार्ता को बैठक प्रस्तावित थी। मगर, वह किसी कारण से टल गई।

 

बयानों से साक्ष्य नहीं खा रहे मेल, उलझी पुलिस
विजय की मौत के मामले में वादी के बयान और साक्ष्य मेल नहीं खा रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर साक्ष्य जुटाने की कसरत जारी रही। वादी पक्ष को भी थाने बुलाया गया। वहां बयान लिए गए। मगर, जिस प्रकार से वादी घटना का उल्लेख मौखिक रूप से कर रहा है। उसके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दे पा रहा है। अब पुलिस ने मृतक व उसकी हत्या के आरोपी ससुरालियों की मोबाइल की सीडीआर टेलीकॉम कंपनी से मांगी है।

 
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुटी है। पांच टीमों को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों, अन्य संभावित ठिकानों पर शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी गई। इधर, घटनास्थल का इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी, सीओ श्वेता वर्मा सहित अन्य स्टाफ ने फिर से मौका मुआयना किया।

 

साक्ष्य नहीं मिले 
घटनास्थल के आसपास कोई साक्ष्य नहीं मिला है। मुकदमा वादी पप्पू को थाने बुलाया गया। उनसे साक्ष्य मांगे गए। उनसे कई सवाल कर घटना की गहराई तक जाने की कोशिश की गई। मगर, वादी घटना के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दे पाया, जिससे की आरोपियों को चिन्हित किया जा सके। वादी का कहना है कि उसने आरोपियों के चेहरे नहीं देखे। बस इतना देखा कि दो लोग बाइक से बेटे को खींचकर ले गए।


 

पुलिस को मिले फुटेज
वादी यह भी नहीं बता पाया कि आरोपियों ने विजय को आग के हवाले किस प्रकार किया। पुलिस को एक फुटेज मिला है, जिसमें विजय को एक फौजी द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर, विजय तब तक आग में बुरी तरह जलने के कारण दम तोड़ चुका था।

भीड़ की आड़ में आए अराजकों को तलाश रही पुलिस
बृहस्पतिवार दिन में हुई घटना के बाद शाम को गोवर्धन चौराहा पर गुस्साई भीड़ ने जाम लगा दिया था। इस भीड़ में कुछ अराजक शामिल हो गए। उन्होंने मृतक पक्ष की आड़ में गाड़ियों में तोड़फोड़ व पथराव किया। पुलिस उक्त अराजकों को वीडियो-फोटो के आधार पर चिन्हित करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed