{"_id":"662d2eb54677eff0d20e7d32","slug":"son-beats-him-father-files-complaint-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-116584-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुत्र करते हैं पिटाई, पिता ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुत्र करते हैं पिटाई, पिता ने दी तहरीर
Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुत्र करते हैं पिटाई, पिता ने दी तहरीर
किशनी। गांव नगला गवे निवासी विश्वनाथ पाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पुत्र गाली गलौज करते हुए मारते पीटते हैं। बताया कि उनके पांच बेटे हैं, चार बेटों की शादी हो चुकी है। शादीशुदा दो पुत्र नशे के आदी हो चुके हैं और आए दिन उन्हें पीटते हैं। जब उनसे शादी में लिए गए कर्ज को उतारने की बात कहते हैं तो वह उग्र हो जाते हैं। बचा हुआ अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। एक अन्य शिकायत नगला बने निवासी पिंकी देवी ने की है। पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह सौतेले बेटे ने उन्हें व पुत्री को गालियां दीं। जब गाली गलौज करने के लिए मना किया तो लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। घटना के समय पति घर पर नहीं थे। संवाद
दंपती को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
किशनी। गांव सींगपुर निवासी एक दंपती को नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में प्रेम किशोरी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात भतीजा गोविंद शराब पीकर उन्हें गालियां दे रहा था। जब मना किया तो उसने पीटना शुरू कर दिया।पत्नी शोभा देवी बचाने आई तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। एक अन्य शिकायत नगला दुगई निवासी गीता देवी ने दी है। पुलिस को बताया कि मोबाइल चोरी का झूठा इल्जाम लगाकर शनिवार की सुबह अजब सिंह, मानसिंह, कायम सिंह, सनी ने लाठी डंडा से पिटाई की। पुत्र घनश्याम और बेटी पूनम, सोनम बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कियाा है। संवाद