{"_id":"6564a8d685f1a87f510b8c46","slug":"son-along-with-his-friends-killed-his-father-for-not-giving-him-money-for-expenses-in-agra-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खर्च के लिए पिता नहीं देते थे पैसे... बेटे ने दोस्तों संग मिलकर घोंट दिया गला, साजिश सुन सन्न रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खर्च के लिए पिता नहीं देते थे पैसे... बेटे ने दोस्तों संग मिलकर घोंट दिया गला, साजिश सुन सन्न रह गई पुलिस
Mon, 27 Nov 2023 08:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:25 PM IST
सार
आगरा में खर्च के लिए पिता पैसे नहीं देते थे तो बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर गला घोंट दिया। साजिश सुन पुलिस भी सन्न रह गई।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती 22 नवंबर को फतेहाबाद थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सगे पुत्र सहित तीन दोस्तों ने गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को चारों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के छोटे पुत्र ने एक-एक लाख रुपए का लालच देकर अपने तीनों दोस्तों को हत्या में शामिल किया था। पिता की ओर से खर्चे के लिए पैसे न देने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कर्मचारी राम प्रकाश निवासी रहन की मढैया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद, थाना फतेहाबाद के गांव मीठपुरा में 22 नवंबर को अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात्रि में मृतक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। मृतक के दोस्त बबलू व जयकिशन राम प्रकाश को घर चलने की कहकर ले गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: दहेज में कार नहीं मिली... तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल; पति और देवर नामजद
विज्ञापन
रास्ते में मृतक के छोटे बेटे व बबलू ने गमछे से गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी। शव को मीठपुरा गांव के पास ट्यूबवेल के पास खेत में फेंक दिया। इसमें एसओजी पूर्वी जॉन थाना फतेहाबाद पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल को लगाया गया था। सोमवार सुबह पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि रहन की मढैया के राम प्रकाश की हत्या में शामिल उसका पुत्र व तीन अन्य साथी मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में शंकरपुर घाट पर खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम शंकरपुर घाट पर पहुंची। यहां पुलिस को देख चार युवक बाइक से भागने लगे। पुलिस टीम की ओर से घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछने पर नाम श्रीओम निवासी रहन की मढैया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद, बबलू पुत्र जयप्रकाश निवासी सरकारी ट्यूबवेल के पास रामनगर थाना लाइनपार फिरोजाबाद, जय किशन , शंकर निवासी गढ़ी तिवारी की पुलिया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः- UP: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी... तमंचा निकाला और साथी को कर दिया शूट; निकल गए प्राण तो शव छोड़कर भाग गए
बेटे श्रीओम ने बताया कि खर्चे के लिए जब भी पिता से पैसे मांगता था तो वह नहीं देते थे। तभी अपने तीन दोस्तों के साथ साजिश बनाई। पिता की मौत के बाद जो नौकरी का पैसा, फंड आदि मिलेगा, उसमें से तीनों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे। तय होने के बाद बबलू व जय किशन मोटरसाइकिल से मीठपुरा पहुंचे।
बताया कि यहां से पिता को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बीच में बिठाकर लेकर आए। रास्ते में वह और शंकर मिल गए। श्रीओम व बबलू ने गमछे से गला घोंट दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वहीं खेत पर फेंक करके भाग गए।