फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Somnath pond is being encroached upon, construction is being done

Agra News: सोमनाथ तालाब पर हो रहा कब्जा, किए जा रहे निर्माण

Thu, 29 Feb 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Somnath pond is being encroached upon, construction is being done
भोगांव।
विज्ञापन

जीटी रोड किनारे स्थित सोमनाथ तालाब बदहाली का शिकार है। लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा करके स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लिए हैं। तालाब में गंदगी जमा हो चुकी है। नगर पंचायत ने कोई अभियान नहीं चलाया है।


सोमनाथ तालाब अतिक्रमण एवं गंदगी का शिकार है। लोगों ने सिंघाड़ा उत्पादन के लिए तालाब को कई भागों में बांट लिया है। पट्टे तक करा लिए हैं। लोग ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कर सिंघाड़ा भरते हैं। जिससे तालाब के किनारे भी टूट गए हैं।
विज्ञापन



कहा जाता है कि प्राचीन समय में जब भोगांव सोमतीर्थ के नाम से प्रसिद्ध था। तब राजा भूमिपाल कोढ़ से पीडि़त होने पर यहां आया और सोमनाथ तालाब में स्नान किया। इससे उसका कुष्ठ ठीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी कहा जाता है कि भोगांव पुराने समय में किराने के सामान की बहुत बड़ी मंडी थी। किराना व्यापारी अपना पुराना सामान इसी तालाब में ही डाल दिया करते थे। वर्षों इसी क्रम के चलने के कारण तालाब का जल रोगियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होने लगा। प्राचीन समय में श्रद्धा का केंद्र रहा सोमनाथ तालाब उपेक्षा एवं उदासीनता से बदहाल हो रहा है।




पूर्व डीएम ने कराई थी सफाई

पूर्व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दिसंबर 2020 में तालाब में गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए थे। नगर पंचायत ने साफ सफाई भी कराई लेकिन कुछ दिन की साफ सफाई के बाद तालाब में एक बार फिर गंदगी जमा होने लगी। सफाई नहीं होने से जलमंजरी जमा हो गई है।






तालाब पर लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत तालाब से कब्जा हटवाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। - धर्मेंद्र कुमार

सोमनाथ तालाब के चारों ओर अगर स्ट्रीट लाइट लगाकर अच्छा पर्यटन स्थल तो बनाया ही जा सकता है। नगर पंचायत को प्रयास करना चाहिए। - शिवशंकर वर्मा




सोमनाथ तालाब की पैमाइश कराकर कब्जे चिन्हित किए जाएंगे। कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तालाब की साफ सफाई कराई जाएगी। - संध्या शर्मा, एसडीएम भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed