फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Solve the problems of prisoners'

बंदियों की समस्याओं का करें निराकरण

Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Solve the problems of prisoners'
मैनपुरी। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनकर निराकरण करने को कहा।
विज्ञापन

सचिव ने जेल की बैरक एक, दो, महिला बैरक, अल्प वयस्क बैरक, पाकशाला का निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से सचिव ने कहा कि बैरकों के आसपास नियमित रूप से साफ सफाई की जाए। गंदगी से ही बीमारियां फैलती हैं। बंदियों की समस्याओं और शिकायतों का जेल मैनुअल के अनुसार ही निस्तारण किया जाए। वहीं विधिक साक्षरता शिविर में सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि मुकदमे के संबंध में समस्या होने पर बंदी जेल प्रशासन के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन करें। पात्रता के दायरे में आने पर समाधान किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगाए गए शिविर में सचिव ने कहा कि मुकदमेबाजी में धन और समय की बर्बादी होती है। अधिकांश मामले सुलह समझौते से निपटाए जाने चाहिए। राजस्व संबंधी समस्या का समाधान कराने के लिए एसडीएम से मिला जा सकता है। डिप्टी जेलर मनोज कुमार शुक्ला, प्राधिकरण सहायक देवेंद्र सिंह, जेल विजिटर संदीप त्रिपाठी, पैनल लॉयर सुनील कुमार, पीएलवी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed