फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solid Waste Management Plant closed, garbage piled up

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद, शहर के प्रमुख स्थानों पर फैल रहा कूड़ा

Tue, 02 Nov 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant closed, garbage piled up
मैनपुरी। दिवाली पर घरों में तो साफ सफाई हो गई, लेकिन शहर के आसपास और प्रमुख स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका की ओर से डंपिंग ग्राउंड के अलावा प्रमुख स्थानों, ईशन नदी के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। शहर में प्रतिदिन 40 से 45 टन कूड़ा निकल रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद होने के कारण कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में निकलने वाले कचरे के निस्तराण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया है। यह कई महीने से बंद पड़ा है। इससे कचरा प्लांट के आसपास डेढ़ किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। ईशन नदी के किनारे कई स्थानों पर कचरा डंप किया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कचरे का निस्तारण न होने से जहां शहर की सूरत बिगड़ रही है वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

----
2045 तक के लिए है अनुबंध
वर्ष 2015 में नगर पालिका क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना कराई गई थी। यहां तीन करोड़ की लागत से मशीनों की स्थापना की गई। 2016 में लखनऊ की संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 30 साल का अनुबंध किया गया। इसमें 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारित करने की बात तय हुई थी। संस्था ने पांच साल में ही प्लांट को लगभग बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यहां कचरा हो रहा है डंप
-ईशन नदी के किनारे
-जिला जेल के पास
-शीतला देवी मंदिर के पास
----
इन इलाकों के लोग परेशान
-ट्रांसपोर्ट नगर, बैजनाथपुर, गीतापुरम कॉलोनी, श्रृंगार नगर, बाईपास रोड।
----
संस्था यदि सही ढंग से कार्य नहीं कर रही है तो संस्था पर कार्रवाई होनी चाहिए। कचरा निस्तारण समय से कराया जाए।
विश्वनाथ सिंह
--
यदि अनुबंध के अनुसार संस्था कार्य नहीं कर रही है तो उसकी जमानत राशि जब्त करते हुए अनुबंध समाप्त कर देना चाहिए।
महावीर सिंह
--
शहर में यदि गंदगी रहेगी तो निश्चित बीमारियां फैलेंगी। बीमारियों को बचाने के लिए कचरे का निस्तारण समय से कराया जाए।
सतेंद्र सिंह
---
संस्था एक्वार्ड हाइड्रोएयर लिमिटेड से 40 टन कचरा प्रतिदिन निस्तारण का अनुबंध हुआ था, एक साल से कचरा निस्तारण का कार्य बंद है। इस संबंध में संस्था के मैनेजर और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed