फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   soldier dies due to bullet

गोली लगने से छुट्टी पर घर आए सैनिक की हुई मौत

Wed, 27 Oct 2021 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
soldier dies due to bullet
कुरावली। छुट्टी लेकर घर आए गांव सलेमपुर निवासी सैनिक की बुधवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। सैनिक राइफल साफ कर रहा था तभी अचानक गोली चल गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी कालीचरण राठौर के 42 वर्षीय पुत्र अजय राठौर सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भटिंडा में थी, वह छुट्टी लेकर बुधवार की तड़के करीब तीन बजे घर आए थे। सुबह करीब सात बजे अजय कमरे में राइफल की सफाई कर रहे थे तभी अचानक गोली चल गई, गोली पेट में लगने के बाद सैनिक जमीन पर लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में आए तो उसे खून से लथपथ पड़ा देख तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई प्रेमवीर ने बताया कि राइफल साफ करने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed