फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Solar Eclipse 2020 On Sunday Sutak Will Starts Today

सूर्य ग्रहण: आज रात बंद हो जाएंगे कासगंज में मंदिरों के कपाट, छह ग्रह होंगे एक साथ वक्री

Sat, 20 Jun 2020 04:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Jun 2020 04:58 AM IST
सार

ग्रहण के प्रभाव जानने को पंडित पुरोहितों के पास देने लगे दस्तक

विज्ञापन
Solar Eclipse 2020 On Sunday Sutak Will Starts Today
surya grahan

विस्तार

रविवार 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होने जा रहा है। पांच सौ साल बाद ऐसी स्थिति बनने जा रही है जब इस दिन एक साथ छह ग्रह वक्री होंगे। सूर्य कर्क रेखा पर होगा, इससे यह वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी होगा। इस दिन राहु, केतु के साथ, बुध, शुक्र, गुरु और शनि वक्री होंगे।
विज्ञापन


ग्रहण के चलते शनिवार को रात के समय ही सूतक लगने से मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। ग्रहण को देखते हुए प्रभाव जानने के लिए धर्मावलंबी पंडित पुरोहितों के पास दस्तक देने लगे हैं। 
विज्ञापन

 

ग्रहण काल में क्या न कर
शुभ एवं नए कार्य शुरू न करें
भोजन, मनोरंजन, शराब वर्जित
घर से बाहर न निकलेंगे
गर्भवती महिलाएं फल सब्जी काटने के अलावा सिलाई बुनाई के कार्यों से रखें परहेज

ग्रहण के समय क्या करें
भजन कीर्तन के साथ ईश्वर का ध्यान करें
ग्रहण से पहले और बाद में स्नान करें
स्नान के बाद गरीबों व जरूरतमंदों को दान दें

सूतक का समय 20 जून रात 9:55 बजे से 1:58 बजे तक रहेगा। 

ग्रहण का राशियों पर असर

शुभ: मेष, सिंह, कन्या, मकर
मध्यम: वृष, तुला, धनु, कुंभ
अशुभ:  मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन 

ग्रहण लगने का समय 
स्पर्श 08 बजकर 08 मिनट
मध्य 09 बजकर 24 मिनट
मोक्ष 10 बजकर 53 मिनट
ग्रहण का कुल समय 2 घंटा 45 मिनट
सूर्य ग्रहण के सूतक शनिवार की रात्रि को लग जाएंगे। इससे मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। यह ग्रहण 12 राशियों में से आठ के लिए ठीक नहीं है। मिथुन राशि पर यह ग्रहण लग रहा है, इससे इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी की आवश्यकता है। -मुकंद बल्लभ भट्ट, ज्योतिषाचार्य 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed