फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Software Engineer Duped of 6.22 Lakh in Telegram-Crypto Scam Accused Still at Large After Two Years

UP: वीडियो लाइक करने पर कमाई...सॉफ्टवेयर इंजीनियर से इस तरह हुई ठगी; आपको सावधान रहने की जरूरत

Sat, 27 Jun 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

आगरा में  साइबर अपराधियों ने दो साल पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.22 लाख रुपये ठग लिए थे। अब तक आरोपी के न पकड़े जाने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है।
 

विज्ञापन
Software Engineer Duped of 6.22 Lakh in Telegram-Crypto Scam Accused Still at Large After Two Years
युवक सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

आगरा की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर वीडियो लाइक और क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 6.22 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने और 69 हजार रुपये वापस मिलने के बावजूद दो साल बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: जामुन की बागवानी से बदली तस्वीर, हर साल लाखों कमा रहे किसान; दिल्ली तक पहुंच रही कुकथला की उपज
विज्ञापन



शाहगंज में भगवान कॉलोनी निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि बेटे सौरभ की पत्नी राशि सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 9 मई, 2024 को राशि को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया था। उन्हें वीडियो लाइक और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का लालच देकर रकम ली गई। 18 मई को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: कंटेनर में करंट के बाद भयानक मंजर, जिंदा जल गए चचेरे भाई; बेबस गांव सुनता रहा चीखें


फिर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 27 अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस केवल 69,000 रुपये ही वापस दिला सकी है, जबकि आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। आरोपियों की पहचान कर आरोपपत्र दाखिल कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही: जिंदगी बचाने निकले आगरा के जांबाज, राहत सामग्री लेकर उड़ी सेना की मेडिकल टीम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed