फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   social distance

जिला अस्पताल में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां

Thu, 11 Jun 2020 04:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
social distance
11एमएनपी-10-जिला अस्पताल के कक्ष संख्या ऑपरेशन वार्ड में जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना काल में एक तरफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी कर रहा है। सरकारी अस्पतालों में गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल में सामाजिक दूरी का नियम तार-तार हो रहा है। मरीज के बेड पर तीमारदार का जमावड़ा रहता है। खाना वितरण में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

सर्जिकल वार्ड पुरुष
यहां बिना मास्क पहने हुए तीमारदार मरीज के पास ही बेड पर बैठे हुए थे। वार्ड में आने वाले तीमारदारों को न तो कोई रोकने वाला दिखा और न ही मरीज से उसकी सुरक्षा के लिए कोई कहने वाला है। यदि वार्ड में भर्ती एक भी मरीज को दिक्कत हुई तो वह वार्ड के सभी मरीजों और तीमारदारों के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

सर्जिकल फीमेल वार्ड
इस वार्ड में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। यहां भर्ती मरीजों के साथ बिना मास्क लगाए महिलाएं उन्हीं के बेडों पर बैठी हुई थीं। पूछने पर एक रिश्तेदार ने बताया कि वह दिल्ली से अपनी बहन को देखने के लिए आई हुई हैं। हर बेड पर तीमारदारों का जमावाड़ा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोगी वार्ड
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब भोजन वितरण किया जा रहा था। भोजन वितरण करने वाले कर्मचारी मास्क तो लगाए थे, लेकिन एक हाथ में ही गिलब्स पहने हुए थे। जिन तीमारदारों को मरीजों के लिए भोजन दिया जा रहा था। वह भोजन ट्राली के पास ही बिना मास्क के खड़े हुए थे। इनमें बुजुर्ग तीमारदार भी थे।

कक्ष संख्या 33 ऑपरेशन थ्रिएटर
इस वार्ड में घुसते ही मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। सामाजिक दूरी एवं अन्य सुरक्षा नियमों को यहां तोड़ा जा रहा था। सकरी जगह में 10 से 15 लोग एक दूसरे से चिपक कर खड़े हुए थे। अस्पताल प्रशासन को इसका कोई ख्याल नहीं था।
बचाव के संसाधन अपनाने के निर्देश
अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक दूरी पर ध्यान दिया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को बचाव के संसाधन अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed