{"_id":"69d74a68e3535e932c099f13","slug":"snatcher-arrested-after-police-encounter-in-firozabad-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: टप्पेबाज से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चलीं गोलियां; पैर में गोली लगते ही गिरा शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: टप्पेबाज से पुलिस की मुठभेड़, दोनों ओर से चलीं गोलियां; पैर में गोली लगते ही गिरा शातिर
Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
सार
फिरोजाबाद पुलिस ने टप्पेबाजी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई, उस पर कई जिलों में गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कराया गया टप्पेबाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में थाना उत्तर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने बुधवार रात एक संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गौरव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बैंदी की पुलिया के पास हुई इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि तीन अप्रैल को थाना उत्तर क्षेत्र में कैला दंवी मंदिर के पास दुर्गा नगर निवासी बुजुर्ग जय अग्रवाल से नोट दोगुने करने के नाम पर सोने की अंगूठी की टप्पेबाजी की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों की पहचान हुई थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी गौरव निवासी डॉक्टर वाली गली, जोगीपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक, शाहगंज, आगरा अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें गौरव के पैर में गोली जा लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा। उसके पास से 16,500 रुपये, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा के साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी गौरव बेहद शातिर अपराधी है। उस पर शिकोहाबाद, भरतपुर (राजस्थान), आगरा और मथुरा सहित विभिन्न जिलों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
सराफ की भी तलाश तेज
इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने कुबूल किया कि उन्होंने बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर जो सोने की अंगूठी पार की थी, उसे इलाके के ही एक सराफ को बेच दिया था। पुलिस अब उस सराफ और गौरव के दो फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने कुबूल किया कि उन्होंने बुजुर्ग से टप्पेबाजी कर जो सोने की अंगूठी पार की थी, उसे इलाके के ही एक सराफ को बेच दिया था। पुलिस अब उस सराफ और गौरव के दो फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस मुठभेड़ में थाना उत्तर के एसआई अमित कुमारक, एसओजी/सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक विनीत कुमार, कौशल कुमार शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
इस मुठभेड़ में थाना उत्तर के एसआई अमित कुमारक, एसओजी/सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक विनीत कुमार, कौशल कुमार शर्मा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।