फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   snatched the mobile of the bike rider and ran away

महिला का मोबाइल छीनकर भाग गए बाइक सवार

Wed, 09 Feb 2022 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
snatched the mobile of the bike rider and ran away
मैनपुरी। मंगलवार की शाम क्रिश्चियन मैदान में बाइक सवार एक महिला का मोबाइल छीन कर भाग गए। महिला ने बताया कि रिश्तेदार की बाइक खराब होने के बाद वह पैदल ही बस स्टैंड़ की ओर जा रहीं थीं। बाइक पर सवार दोनों युवक 20-25 वर्ष की उम्र के थे।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के पुत्री मंदिर के पास रहने वाली जानकी देवी सोमवार को मैनपुरी स्थित रिश्तेदार के घर आईं थीं। मंगलवार की शाम रिश्तेदार युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। क्रिश्चियन मैदान में बाइक पंचर हो गई। रिश्तेदार बाइक को खींच कर आगे निकल गया, वहीं जानकी मोबाइल पर बात करते हुए आ रहीं थीं। तभी पीछे से आए एक बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब-तक बाइक सवार नजरों से ओझल हो गए। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद महिला ने रिश्तेदार को मोबाइल छीने जाने की जानकारी दी। कुछ देर वहां रुकने के बाद महिला बस में बैठ कर चली गई। घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि महिला ने न तो पुलिस से कोई शिकायत की है और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed