{"_id":"68d83fad4b2b207645010b5e","slug":"snakebite-four-people-including-two-women-were-bitten-by-a-snake-kasganj-news-c-175-1-agr1054-137609-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्पदंश - दो महिला सहित चार को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्पदंश - दो महिला सहित चार को सांप ने डसा
Sun, 28 Sep 2025 07:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो04जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार हुई महिला का उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
कासगंज। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के कारण उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ढोलना के जगदीशपुर गांव निवासी ममता (30) पत्नी प्रेमचंद शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में बाजरा की फसल काट रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली में डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दिहारी गांव के विजय सिंह पुत्र राजबहादुर को शुक्रवार शाम को खेत से लौटते समय सांप ने पैर में डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अमांपुर के मख्तायल गांव में अतुल कुमार (28) पुत्र राधेश्याम को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे धान के खेत में पानी लगाते समय सांप ने पैर में डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें घर ले गए। सहावर क्षेत्र के याकूतगंज गांव में शुक्रवार शाम 4 बजे मीरा (55) पत्नी कृष्णपाल अपने घर के घेरे में तोरई तोड़ रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन दौड़े और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।