फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake In Nagar Nigam Firozabad Gangajal Water

फिरोजाबादः नगर निगम के 'गंगाजल' में निकला सांप का बच्चा, पानी के बर्तन में देखकर डर गए बच्चे

Wed, 23 Sep 2020 01:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Sep 2020 01:07 PM IST
सार

नगर निगम द्वारा गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। लेबर कालोनी में मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे राजेश शर्मा पानी भर रहे थे।
इसी दौरान पाइप से पांच इंच लंबा सांप का बच्चा निकला। बर्तन में सांप का बच्चा देखकर  वहां खड़े बच्चे डर गए। 

विज्ञापन
Snake In Nagar Nigam Firozabad Gangajal Water
पानी में निकले सांप के बच्चे को दिखाता युवक, दूसरे चित्र में दूषित पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की लेबर कालोनी में मंगलवार को पानी की सप्लाई के साथ सांप का बच्चा बर्तन में देखा तो लोग दहशत में आ गए। क्षेत्रीय पार्षद ने निगम के अफसरों से शिकायत की लेकिन निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मोहल्ला करबला एवं देवनगर में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान हैं। शिकायत किए जाने पर भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

 
नगर निगम द्वारा गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। लेबर कालोनी में मंगलवार को सुबह साढ़े छह बजे राजेश शर्मा पानी भर रहे थे। इसी दौरान पाइप से पांच इंच लंबा सांप का बच्चा निकला। बर्तन में सांप का बच्चा देखकर वहां खड़े बच्चे डर गए। परिजनों ने उसे एक बोतल में बंद कर क्षेत्रीय पार्षद को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  टूंडला विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने संजीव कुमार चक को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने इसकी जानकारी नगर निगम के अफसरों को दी। बावजूद इसके शाम तक निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। देवनगर एवं करबला में मंगलवार को दूषित पानी की आपूर्ति हुई। गंदा पानी आने के कारण लोगों ने नाराजगी जताई। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
 

Snake In Nagar Nigam Firozabad Gangajal Water
जुल्फकार अंसारी और पवन जैन बाएं से दाएं - फोटो : अमर उजाला
बोली क्षेत्र की जनता....
कभी पानी गंदा आता है तो कभी आपूर्ति बाधित रहती है। मंगलवार की सुबी तो पानी के साथ सांप का बच्चा तक निकल आया। अब तो पानी का प्रयोग करने से डर लगने लगा है। सूचना देने के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। पवन जैन निवासी लेेबर कालोनी

पानी के साथ सांप के बच्चा निकलने के मामले को निगम के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे। जलकल विभाग द्वारा की जाने वाली पानी से लोग खाना बनाने के साथ पीने में प्रयोग करते हैं लेकिन पानी में कीड़े निकल रहे हैं।  जुल्फकार अंसारी निवासी  लेबर कालोनी

जलकल विभाग की सप्लाई में सांप का बच्चा नहीं जा सकता क्योंकि पानी में क्लोरीन की मात्रा रहती है। सांप का बच्चा जीवित नहीं बचेगा। आशंका है कि कहीं लाइन लीकेज है वहीं से बच्चा पहुंचा होगा। क्षेत्र की लाइन की चेकिंग कराई जाएगी। शिवराज वर्मा सहायक अभियंता जलकल विभाग 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed