फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Snake bites a woman sleeping in the house, dies

Agra News: घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Sun, 05 Nov 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
Snake bites a woman sleeping in the house, dies
घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत
विज्ञापन

- गांव बड़ाहार में हुई घटना, परिजन में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। गांव बड़ाहार में शनिवार की रात घर में सो रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिजन फिरोजाबाद ले गए। वहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार निवासी प्रेम कुमार की पत्नी शिवानी (26) शनिवार की रात चार वर्षीय पुत्र गुरुदेव के साथ बैड पर सो रहीं थीं। तभी घर में घुसे एक सांप ने महिला की उंगली में काट लिया। दर्द होने पर महिला जाग गई। पहले तो महिला ने ध्यान नहीं दिया। अचानक नजर सांप पर पड़ गई। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। परिजन शिवानी को इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। महिला के शव को परिजन देर रात गांव लेकर पहुंचे। रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी रामपाल सिंह चौहान की मोना देवी रविवार को अपने घर पर पुआल को एकत्रित कर रही थीं कि उन्हें सर्प ने काट लिया। परिजनों ने सर्प को मौके पर ही मार दिया और मृत सर्प के साथ मोना देवी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के बाद मोना देवी की हालत में सुधार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed