{"_id":"60b8a5158ebc3e6e8e2b00b9","slug":"sn-super-specialty-center-got-noc-construction-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर को मिली एनओसी, निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर को मिली एनओसी, निर्माण शुरू
Thu, 03 Jun 2021 03:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Jun 2021 03:17 PM IST
सार
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
एसएन: सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन विभागों से एनओसी मिलने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बन रहे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। एनओसी न मिलने के कारण डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद था।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए बन रही आठ मंजिला इमारत के निर्माण के लिए आगरा विकास प्राधिकरण, क्षेत्रीय प्रदूूषण नियंत्रण बोर्ड और सेंट्रल इन्फोर्समेंट कमेटी (सीईसी) से एनओसी नहीं मिली थी, इस कारण इसका निर्माण कार्य बंद करना पड़ा था। अब इन तीनों विभागों से अनुमति मिल गई है और बुधवार से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 15 से 18 महीने में इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आठ विभाग और 260 बेड की होगी सुविधा
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की इमारत आठ मंजिल होगी, कुल 260 बेड होंगे। हर मंजिल पर एक-एक विभाग होगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। इस इमारत में हृदय रोग, किडनी-लिवर रोग, न्यूरोलॉजी, पेट रोग, पल्मोनरी मेडिसिन के गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी नियुक्त किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन दो साल में सेंटर शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
मुगल बादशाह बाबर ने बनाया था बाग, अब चारबाग शैली के पहले बगीचे में पाथवे-नहरों के बदले जाएंगे पत्थर
चिकित्सक की सलाह: कोरोना से संक्रमण के बाद मांसपेशियों में दर्द की शिकायत पर कराएं फिजियोथेरिपी