फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN: Records of doctors who studied since 2012 have been scrutinized, a list is being prepared.

एसएन: 2012 से पढ़े डॉक्टरों के रिकाॅर्ड खंगाले, बनाई जा रही सूची

Thu, 15 Jan 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
SN: Records of doctors who studied since 2012 have been scrutinized, a list is being prepared.
आगरा। आतंकी गतिविधि के बाद अब धर्मांतरण मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्र की संलिप्तता मिली है। एसटीएफ ने कॉलेज प्रशासन से डॉ. रमीज के शैक्षणिक रिकॉर्ड तलब किए हैं। साथ ही 2012 से 2025 तक यूजी और पीजी के सभी छात्रों के रिकाॅर्ड भी मांगे हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू, लखनऊ में धर्मांतरण मामले की जांच एसटीएफ ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भी शुरू कर दी है। दो सदस्यीय टीम ने एसएन जाकर डॉ. रमीज के बारे में पूछताछ की। कॉलेज प्रशासन ने धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीज के बारे में बताया कि उसने एसएन मेडिकल कॉलेज से 2012-17 में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वह हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने कॉलेज प्रशासन से पूछा है कि 2012-17 के बीच डॉ. रमीज से जुड़ी कोई विवाद या अन्य किसी तरह की कोई घटना तो नहीं हुई। व्यवहार और गतिविधियां कैसी थीं। एसटीएफ ने कॉलेज प्रशासन से डॉ. रमीज के अलावा 2012-2025 तक के एमबीबीएस और परास्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्रों के नाम, पता, फोन नंबर समेत अन्य विवरण मांगा है। 13 साल के यूजी और पीजी छात्रों का डाटा बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एक कमेटी बना दी है। विवरण तैयार होने के बाद एसटीएफ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परवेज और रमीज के संबंधों की भी जांच
- दिल्ली बम धमाके का आरोपी डॉ. परवेज अंसारी भी एसएन मेडिकल कॉलेज का पूर्व छात्र था। उसने 2012-15 में एसएन से एमडी की पढ़ाई की थी। उसने छह महीने तक यहां चिकित्सकीय सेवाएं भी दी थीं। आतंकी घटना की जांच करते समय जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि परवेज से मिलने के लिए अलीगढ़ से लोग ज्यादा आते थे। वह हॉस्टल के कमरा नंबर 23 में रहता था। डॉ. रमीज ने 2012-17 तक एमबीबीएस की थी। दोनों हॉस्टल में रहते थे। ऐसे में जांच एजेंसियों को डॉ. परवेज और डॉ. रमीज के बीच संबंध होने की भी आशंका है। जांच एजेंसी दोनों के तार खंगाल रहा है। जांच एजेंसियां इन दोनों से संपर्क रखने वाले चिकित्सकों की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed