फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SN Medical College became an arena OPD attendant and ward boy were kicked and punched

एसएन मेडिकल कॉलेज बना अखाड़ा: OPD में तीमारदार व वार्ड बॉय में चले लात-घूंसे, मुंह फूटा तो किसी की टूट गई नाक

Tue, 30 Jul 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 09:20 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज जंग का अखाड़ा बन गया। यहां मरीज को जल्दी दिखाने के चक्कर में तीमारदार और वार्ड बॉय में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में किसी का मुंह फूट गया, तो किसी की नाक की हड्डी टूट गई। दोनों पक्षों ने दी तहरीर दी है। 

 

विज्ञापन
SN Medical College became an arena OPD attendant and ward boy were kicked and punched
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीमारदार और वार्ड बॉय भिड़ गए। लात-घूंसे चले, इससे दोनों चुटैल हो गए। वार्ड बॉय के नाक की हड्डी टूट गई। तीमारदार के मुंह में चोट लगी है। पुलिस ने दोनों का प्राथमिक चिकित्सा कराई है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट से आधा घंटा तक ओपीडी भी बाधित रही।
विज्ञापन


 

मामला सुबह करीब 10:30 बजे का है। मेडिसिन विभाग के कमरा नंबर 12 के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। फतेहपुर सीकरी निवासी भूपेंद्र अपनी पत्नी को दिखाने आए थे। वह लाइन के बीच लगने लगा, जिसका अन्य ने विरोध किया। इसकी शिकायत पर पर्चा जमा कर रहे वार्ड बॉय माता प्रसाद उर्फ माधव ने उनको रोका तो वह भिड़ गए। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। लात-घूंसे चलने लगे, इससे दोनों के चोट लगी और खून निकल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार ने 112 नंबर पर फोन कर दिया, स्टाफ ने भी इसी नंबर पर फोन कर दिया। दोनों को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार कराते हुए मेडिकल कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर ली है। तीमारदार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की है। वार्ड बॉय और तीमारदार से मारपीट के चलते ओपीडी आधा घंटा तक प्रभावित रही।
 
विज्ञापन

मामला शांत होने के बाद 11 बजे से मेडिसिन विभाग में फिर से मरीज देखे गए। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। वार्ड बॉय की नाक की हड्डी टूट गई है, इसका मंगलवार को ऑपरेशन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed