{"_id":"69eeee47733d3b0d160468a9","slug":"sn-medical-college-agra-patients-suffer-due-to-heat-ac-failure-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन मेडिकल कॉलेज का हाल, भीषण गर्मी में एसी नहीं कर रहे काम, कूलर भी बंद; घर से पंखा ला रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन मेडिकल कॉलेज का हाल, भीषण गर्मी में एसी नहीं कर रहे काम, कूलर भी बंद; घर से पंखा ला रहे तीमारदार
Mon, 27 Apr 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:34 AM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला बिल्डिंग में सेंट्रल एसी फेल होने और कूलरों की कमी से मरीज और तीमारदार भीषण गर्मी में परेशान हैं। कई लोग घर से पंखा लाने को मजबूर हैं, जबकि अस्पताल प्रशासन एसी सुधार और कूलर लगाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आठ मंजिला भवन में गर्मी से मरीजों का बुरा हाल है। सेंट्रल एसी पूरी तरह से कार्य नहीं कर रहा है और कूलरों की भी कमी है। भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए कई तीमारदार अपने मरीज के लिए घर से ही पंखा लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
एसएन के आठ मंजिला भवन में सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, नाक-कान और गला रोग विभाग, वक्ष एवं क्षय रोग विभाग, पैथोलॉजी विभाग हैं। इसमें 500 से अधिक मरीज भर्ती हैं और 1500 से अधिक तीमारदार हैं। इसमें सेंट्रल एसी सिस्टम लंबे समय से कार्य नहीं कर रहा है। एक-दो मंजिल पर संचालित है, लेकिन वो भी पूरी तरह से कूलिंग नहीं कर रहा है। हर वार्ड में कूलर नहीं लगे हैं। पंखों की भी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से मरीजों की हालत बिगड़ रही है। ऐसे में कई तीमारदार घर से पंखा लेकर आए हैं। रामबाग निवासी शशांक ने बताया कि हादसे में घायल होेने पर भाई को भर्ती कराया है। यहां एसी नहीं चल रहा है और कूलर नहीं है। गर्मी से बचाने के लिए घर से पंखा लाना पड़ा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसी ठीक कराया जा रहा है। करीब 40 कूलर लगाए जा रहे हैं। फॉल्स सीलिंग भी ठीक करा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को कार्य तेज करने को निर्देशित किया है।
फाल्स सीलिंग टूटी, पानी की भी व्यवस्था नहीं
सर्जरी बिल्डिंग की फॉल्स सीलिंग भी टूटी पड़ी हुई है। वार्ड, गैलरी में भी ऐसा ही हाल है। कई जगह से टाइल्स भी टूटी हुई हैं। इससे किसी मरीज-तीमारदार और स्टाफ के घायल होने का भी खतरा है। आठ मंजिला इमारत में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। दूसरी इमारत के पास से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कई तीमारदार पानी खरीद भी रहे हैं।
सर्जरी बिल्डिंग की फॉल्स सीलिंग भी टूटी पड़ी हुई है। वार्ड, गैलरी में भी ऐसा ही हाल है। कई जगह से टाइल्स भी टूटी हुई हैं। इससे किसी मरीज-तीमारदार और स्टाफ के घायल होने का भी खतरा है। आठ मंजिला इमारत में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। दूसरी इमारत के पास से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कई तीमारदार पानी खरीद भी रहे हैं।