{"_id":"5bc0d061bdec22693b022bbb","slug":"sn-medical-collage-junior-doctors-tests-positive-for-swine-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, इलाज करने वाले डॉक्टर भी चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू, इलाज करने वाले डॉक्टर भी चपेट में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज करने वाले जूनियर डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। संभावना पर जूनियर डॉक्टर का नमूना लिया था, जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इलाज के बाद डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं।
मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर स्वाइन फ्लू वार्ड में तैनात हैं। इनको बुखार के साथ फ्लू के लक्षण नजर आने लगे। इस पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने गुरुवार को जांच के लिए नमूना एसएन की लैब भेजा। शुक्रवार को रिपोर्ट में इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 की पुष्टि हुई।
डॉक्टर को टैमीफ्लू दे दी गई है। इस तरह से अभी तक एसएन कॉलेज में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें से तीन बच्चे और दो वयस्क मरीज हैं। दो बच्चे ठीक हो चुके हैं। बच्चा समेत एक वयस्क का दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
डेंगू के दो मरीज और मिले
वहीं एसएन में दो और मरीजों में डेंगू मिला है। इनका इलाज शुरू हो गया है। वहीं शुक्रवार को डेंगू वार्ड से दो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है। अब वार्ड में नौ मरीज भर्ती हैं। दरअसल, गुरुवार को ओपीडी में संभावित सात मरीजों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। इसमें पांच में डेंगू नेगेटिव मिला।