{"_id":"65afc8ec20a451faa1099b07","slug":"sn-doctors-leg-was-severed-by-kite-string-it-was-repaired-with-surgery-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन के डॉक्टरों ने किया कमाल: पतंग के मांझे से कट गया बच्चे का पैर, सर्जरी कर जोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन के डॉक्टरों ने किया कमाल: पतंग के मांझे से कट गया बच्चे का पैर, सर्जरी कर जोड़ा गया
Tue, 23 Jan 2024 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 07:40 PM IST
सार
आगरा में 12 वर्षीय मासूम का पैर पतंग के मांझे से कट गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सर्जरी के बाद पैर को फिर से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
agra news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक बच्चे का पैर सर्जरी कर जोड़ दिया, जो पतंग के मांझे से कट गया था। बच्चे की हालत में सर्जरी के बाद सुधार है। वहीं परिवार के लोग इस सफल सर्जरी के बाद काफी खुश हैं।
कमाल खाँ का रहने वाले 12 वर्षीय बालक अमन पतंग लूट रहा था। उसी समय वहां से गुजरती एक बाइक में पतंग का मांझा फंस गया। ये अमन के पैर में लिपट गया। तेज रफ़्तार बाइक के साथ उस मांझे से अमन का पैर पीछे से कट गया और वह वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में परिवारीजन उसे एस.एन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भेजा गया।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि तेज़ धार मांझे से बालक के बाएं पैर की निचली मांसपेशी, जिसे एकलीज़ टेंडन कहते हैं, वह पूरी तरह कट गईं थीं। उन्होंने उसे डॉ. प्रणय चकोटिया, डॉ. प्रियंका संत, डॉ. आकाश सिंह और डॉ. ज़फ़र हुसैन की टीम के साथ मिलकर जोड़ दिया और पहले जैसा बना दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज़ और परिवारीजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा सर्जरी कर आगरा एवं आसपास के मरीज लाभान्वित किए जा रहे हैं।