फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smriti Irani said in g20 summit giving women their rights and participation in every field will change economy

जी-20: 'भारत की राष्ट्रपति और वित्त मंत्री महिला, अन्य देश भी बढ़ाएं भागीदारी', दुनिया ने देखी देश की यह झलक

Sun, 12 Feb 2023 12:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 12:37 AM IST
सार

आगरा में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हो गई। पहले दिन की बैठक में महिलाओं को डिजिटल स्किल से लैस करने के लिए रोड मैप तैयार करने, नीतियों को बनाने, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने पर चार सत्रों में चर्चा की गई।

विज्ञापन
Smriti Irani said in g20 summit giving women their rights and participation in every field will change economy
भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल - केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदोश की ताजनगरी आगरा में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हो गई। शनिवार को पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर मंथन हुआ। दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य के साथ किया। बैठक में केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेशी मेहमानों को देश का एजेंडा सुझाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक देने और हर क्षेत्र में हिस्सेदारी देने पर ही अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। महिलाओं को हिस्सेदारी देने में भारत दुनिया के सामने एक मिसाल है। यहां आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और दूसरी पूरे वित्त को महिला संभाल रही है। ऐसे में जी-20 देश भी महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाएं। 
विज्ञापन

विकास को बढ़ावा देने पर चार सत्रों में की गई चर्चा 

ताज कन्वेंशन होटल में 13 जी-20 और 7 आमंत्रित देशों के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण पर सुबह आगरा समिट शुरू की। इसमें महिलाओं को डिजिटल स्किल से लैस करने के लिए रोड मैप तैयार करने, नीतियों को बनाने, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने पर चार सत्रों में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल स्किल को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार

केंद्रीय बाल विकास मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने, आर्थिक सशक्तीकरण के लिए डिजिटल स्किल जरूरी है। इसके लिए डिजिटल स्किल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की बात की थी, जिसके बाद ही जी-20 में वूमेन-20 के इवेंट शामिल हुए।


पहली बैठक में जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदेवर पांडेय, जी-20 महिला सशक्तीकरण फोरम की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी ने संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने मेहमानों से कहा कि अगर आप अपना भविष्य ठीक करना चाहते हैं तो महिलाएं आपके विचार विमर्श और निर्णय के केंद्र में हों और उन्हें हिस्सेदारी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed