{"_id":"6054e65a8ebc3e8d2b2dc787","slug":"smart-classes-started-simultaneously-in-21-schools-of-gheor-mainpuri-news-agr485344417","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिरोर के 21 स्कूलों में एक साथ स्मार्ट क्लास हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिरोर के 21 स्कूलों में एक साथ स्मार्ट क्लास हुए शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर के 21 स्कूलों में एक साथ बीएसए की पहल पर स्मार्ट क्लास शुरू कराए गए हैं। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार कटियार ने शिक्षाधिकारियों की मौजूदगी में सामूहिक कार्यक्रम में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शैक्षिक गतिविधियों पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।
स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने कहा कि बेसिक शिक्षा की स्थिति बीच में कमजोर हो गई थी। अब फिर से इसमें सुधार शुरू हो गया है।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र सिंह चौहान ने स्मार्ट क्लास की सुविधाओं के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट क्लास में छात्र-छात्राओं को तकनीकि शिक्षा का ज्ञान देने के साथ ही ऑनलाइन शिक्षण कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल रिसोर्स ग्रुप के सदस्य सुखेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निदेशक स्कूली शिक्षा की देख रेख में मिशन प्रेरणा के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव, बीडीओ धीरेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में 50 स्कूलों ने किया प्रतिभाग
मिशन प्रेरणा के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में 50 स्कूलों ने स्टॉल लगाए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सफल 25 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
शिक्षिका के परिवार को दी 5.62 लाख की सहायता राशि
समारोह में विकास खंड में मृतक शिक्षिका पिंकी के परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान परिजनों को स्वैच्छिक सहयोग से एकत्रित की गई 5 लाथ 62 हजार 305 रुपये की सहायता राशि दी।