फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Smart City: The residents again show solidarity

स्मार्ट सिटी: शहरवासियों को फिर दिखानी होगी एकजुटता

Wed, 18 May 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Smart City: The residents again show solidarity
स्मार्ट सिटी: शहरवासियों को फिर दिखानी होगी एकजुटता - फोटो : Logo
दूसरे चरण के लिए सहभागिता कर दर्ज करानी होगी उपस्थित
विज्ञापन

15 जून तक का होगा समय, सोशल मीडिया पर अपलोड होगा प्रस्ताव

 स्मार्ट सिटी के पहले चरण में भले ही शहर पिछड़ गया हो, लेकिन टॉप 20 में लाने के लिए शहरवासियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चंद दिनों में ही ढाई लाख के आसपास आनलाइन वोटिंग कर जागरूक शहरी होने का फर्ज अदा किया था। ऐसा ही जुनून की एक बार फिर दिखाना होगा। साथ ही प्रस्तावों पर सुझाव देने होंगे।
बता दें कि स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। इस बार प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी क्रिसिल कंपनी है। इसका प्रजेंटेशन भी दिया जा चुका है। अब इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की तैयारी है। ताकि शहरवासी भी स्मार्ट सिटी के तौर पर शहर में होने वाले विकास कार्यों की प्राथमिकता को देख सकें। साथ ही अगर वे कुछ बदलाव चाहते हैं तो सुझाव दे सकें। पिछली बार की तरह वे शहर के लिए वरियता के आधार पर वोटिंग कर प्राथमिकताओं को तय कर सकेंगे। इस आधार पर फाइनल प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। जिसे भारत सरकार को सौंपा जाएगा। इस बार भी शहरवासियों की सहभागिता काउंट की जाएगी। दूसरे चरण की टॉप 20 की लिस्ट में वोटिंग के अंक भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए शहरवासियों के पास 15 जून तक का समय होगा।
विज्ञापन



जल्द ही प्रस्ताव को सोशल साइटों पर अपलोड किया जाएगा। शहरवासियों को इस बार भी अपनी सहभागिता दर्ज करानी होगी। इसके अंक जोड़े जाएंगे। वोटिंग भी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रविक्रम सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed