फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   smart city ranking agra got first position in Uttar pradesh

स्मार्ट सिटी रैंकिंग: यूपी में ताजनगरी अव्वल, देश में पांचवां स्थान, फास्ट ट्रैक शहरों में भी नंबर वन

Sat, 26 Jun 2021 01:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:27 AM IST
सार

माइक्रो स्किल सेंटर में आगरा स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। साथ ही दूसरे राउंड में और फास्ट ट्रैक शहरों में भी ताजनगरी पहले नंबर पर है। 

विज्ञापन
smart city ranking agra got first position in Uttar pradesh
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में आगरा स्मार्ट सिटी ने परचम लहराया है। माइक्रो स्किल सेंटर के निर्माण और संचालन में आगरा स्मार्ट सिटी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है। यही नहीं, फास्ट ट्रैक शहरों और दूसरे राउंड में बेहतर प्रदर्शन के लिए भी आगरा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में ओवरऑल रैंकिंग में आगरा पहले नंबर पर और देश में 5 वें नंबर पर है। स्मार्ट सिटी मिशन की 6 वीं वर्षगांठ पर इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में आगरा के हिस्से दो पुरस्कार आए। शुक्रवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने चुने गए शहरों को बधाई दी। पूरे प्रदेश में आगरा नंबर-1 पर है।
विज्ञापन


पच्चीकारी, जरदोजी की ट्रेनिंग ने बदली किस्मत
दो करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी ने माइक्रो स्कि ल सेंटर की शुरुआत की। इसे ताजमहल के पास स्मार्ट सिटी के एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) क्षेत्र में ताजगंज में चार जगहों पर खोला गया। यहां मुगलकालीन जरदोजी और मार्बल पच्चीकारी का प्रशिक्षण दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीला सईद नगर, नाला शेख बुलाकी, कोल्हाई और चौक चंदेरा में 104 महिला स्वयं सहायता समूहों और 1024 महिलाओं को जरदोजी और मार्बल पच्चीकारी का प्रशिक्षण दिया गया। इसी केंद्र के लिए देशभर में आगरा को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। 

1000 करोड़ रुपये की 19 योजनाएं ताजगंज एबीडी एरिया के लिए चलाई जा रही हैं। प्रदेश में सबसे पहले इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर आगरा में ही शुरू हुआ था। स्मार्ट हेल्थ सेंटर के लिए आगरा स्मार्ट सिटी को पुरस्कार मिल चुका है।

अधिकांश योजनाएं अगस्त तक पूरी हो जाएंगी
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ निखिल टी. फुंडे ने बताया कि स्मार्ट सिटी के यहां अच्छे काम हो रहे हैं। हमारी अधिकांश योजनाएं इस साल अगस्त तक पूरी हो जाएंगी। स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र को इन योजनाओं के बाद काफी फायदा पहुंचेगा और लोगों को सुविधा उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed