{"_id":"66320eee86941b845e0ecd5e","slug":"small-theft-found-so-many-bundles-had-to-be-tied-and-carried-on-head-still-lakhs-were-missed-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छोटी मोटी चोरी करने आए थे...मिलीं इतनी गड्डियां, गठरी में बांधकर सिर पर उठाने पड़े नोट; फिर भी छूटे लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छोटी मोटी चोरी करने आए थे...मिलीं इतनी गड्डियां, गठरी में बांधकर सिर पर उठाने पड़े नोट; फिर भी छूटे लाखों
Wed, 01 May 2024 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 May 2024 03:18 PM IST
सार
चोर छोटी मोटी रकम की सूचना पर यहां चोरी करने आए थे, लेकिन इतनी बड़ी रकम हाथ लगेगी इसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था। चोर नोटों को गठरी में भरकर यहां से ले गए।
विज्ञापन
70 लाख की चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में शिवाजी मार्केट से गारमेंट व्यापारी के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 59 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे, जो नोटों से भरी गठरी में सिर पर उठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चोरी की इस वारदात की साजिश नौकर ने भी रची थी। वीडियो कॉल पर रेकी के बाद चोरी की योजना तैयार की गई। इसके बाद 70 लाख रुपए की चोरी की। पुलिस ने वारदात में शामिल गैंगस्टर सहित चार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 59 लाख की रकम की बरामदगी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गारमेंट व्यापारी शोभराज ने चोरी की घटना में पहले इतनी रकम की जानकारी नहीं दी थी। चोर 15 से 20 लाख की चोरी की आशंका पर आए थे, मगर 70 लाख से अधिक रकम मिलने पर लेकर गए थे। हालांकि वजन अधिक होने की वजह से काफी रकम शोरूम में ही छोड़ गए। पुलिस को सीसीटीवी से सुराग मिला। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।