फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slowness in ghat construction work

Agra News: घाट निर्माण कार्य में बरती जा रही सुस्ती

Sun, 26 Mar 2023 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Slowness in ghat construction work
सोरोंजी। हरि की पौड़ी पर घाट निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। 350 मीटर घाट निर्माण का कार्य जिसकी समय अवधि सिंतबर 2023 तय की गई है। उसमें से अब तक 100 मीटर घाट का कार्य भी पूर्ण नहीं हुआ है। जबकि कार्य शुरू हुए 10 माह का समय बीत चुका है।
विज्ञापन


हरि की पौड़ी के विकास कार्य के अंतर्गत 350 मीटर घाट का पुन: निर्माण कार्य कछुआ गति से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जून 2022 से वराह घाट से निर्माण कार्य शुरू किया गया था तब से लेकर अब तक 10 माह में 100 मीटर घाट का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि यूपी पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था को 350 मीटर घाट निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सितंबर 2023तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


350 मीटर घाट के साथ-साथ कार्यदायी संस्था को एक चेंज रूम, एक टॉयलेट, एक ट्यूब बैल, एक वाटर रिसाइकिल प्लांट के अलावा 20 सोलर लाइट भी लगानी है। इन सब कार्यों के लिए 6.96 करोड़ का बजट जारी हुआ है। हरि की पौड़ी के पूर्वी छोर पर वराह घाट से फुदक वाले घाट तक 150 मीटर घाट तथा पश्चिमी छोर पर अंबागढ़ अखाड़े से तुलसी स्मारक की ओर 200 मीटर घाट का निर्माण कार्य होना है। दिसंबर माह में एक महीने तक मेला मार्गशीर्ष के स्नान पर्वों के कारण निर्माण कार्य बाधित भी रहा था। मेला आयोजन से पूर्व कार्यदायी संस्था द्वारा दिन और रात दो शिफ्ट में कार्य कराया जा रहा था। अब जनवरी माह से पुन: शुरू हुआ कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है, कार्य एक शिफ्ट में हो रहा है और श्रमिकों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर कार्य दिन-रात दोनों शिफ्ट में शुरू कराएंगे। -पवन सारस्वत, सहायक अभियंता, यूपीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed