फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slow pace of work on Tulsi Memorial

Agra News: तुलसी स्मारक पर काम की रफ्तार सुस्त

Fri, 19 Jul 2024 04:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of work on Tulsi Memorial
सोरोंजी। यूपी पर्यटन विभाग द्वारा हरि की पौड़ी किनारे तुलसी स्मारक पर काम बेहद सुस्त रफ्तार से किया जा रहा है। ऐसे में आगामी 11 अगस्त को तुलसी जयंती पर तुलसी मेले का आयोजन कैसे हो पाएगा। तुलसी मेले पर लोगों को दिक्कतें होंगी। संत तुलसीदास नगर विकास समिति ने कार्य में तेजी लाने की मांग पर्यटन विभाग से की है। पिछले दो महीने से पर्यटन विभाग द्वारा तुलसी स्मारक के जीर्णोद्धार जिसमें स्मारक की पुलिया, स्मारक के प्लेटफार्म, तुलसी घाट की सीढ़ियों पर पत्थर लगाने, चेंज रूम का आधुनिकीकरण करने व हरि की पौड़ी के पश्चिमी छोर पर बचे मानस मंदिर, गुरुद्वारा, शनि मंदिर, परशुराम मंदिर, गंगा माता मंदिर के सामने के घाटों पर सीढ़ियों पर लाल पत्थर व रेलिंग लगाए जाने का कार्य है। 1.77 करोड़ रुपये से हो रहे इस कार्य में कार्यदायी संस्था बेहद सुस्त रफ्तार से काम करा रही है।एक हफ्ते पूर्व तुलसी स्मारक के प्लेटफार्म पर बेहद दोयम दर्जे की सरिया बिछाकर आरसीसी डाली जा रही थी। जिसका तीर्थनगरी के लोगों ने मौके पर पहुंच कर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए काम रुकवा दिया था। जिला पर्यटन अधिकारी हेमंत शर्मा ने यहां आकर लोगों को काम गुणवत्तापूर्ण होने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिससे तीर्थनगरी के लोगों में रोष है कि 11 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed