फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Slot full for night darshan of Taj Mahal agra

Taj Mahal: ताज के रात्रि दर्शन के लिए दूसरे दिन भी स्लॉट फुल, देखने वालों की लगी रहीं कतार

Sun, 07 May 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 May 2023 12:01 AM IST
सार

वीकेंड पर शनिवार को ताजमहल पर टिकट के विदेशी सैलानियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बांग्लादेश के चटगांव से आए सफदर अली पश्चिमी गेट की टिकट खिड़की पर खड़े रहे।

विज्ञापन
Slot full for night darshan of Taj Mahal agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : PTI

विस्तार

ताजमहल के रात्रि दर्शन के दूसरे दिन रविवार के लिए भी सभी स्लॉट बुक हो गए। ऑनलाइन एक भी टिकट उपलब्ध नहीं रहा। शनिवार के लिए भी स्लॉट फुल रहा। अब अगले महीने के लिए टिकट ऑनलाइन बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


चांदनी रात में ताजमहल निहारने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पिछले सप्ताह ऑनलाइन टिकट सुविधा शुरू की। महीने में 5 दिन ताज के रात्रि दर्शन होते हैं। पूर्णिमा के अलावा पूर्णिमा से दो दिन पहले और दो दिन बाद रात में 12:30 बजे तक ताजमहल खुलता है। पूर्णिमा को शुक्रवार के कारण ताज बंद रहा। इससे पहले दो दिन सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण टिकट बुक नहीं हो सके। अंतिम दो दिन स्लॉट फुल रहे हैं।
विज्ञापन


ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। रात 8:30 से 12:30 बजे तक 8 बैच में 400 पर्यटक ताजमहल के रात्रि दर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक बैच में 50-50 पर्यटक होते हैं। जिन पर्यटकों ने टिकट बुक कराए थे उन्होंने शनिवार को रात्रि दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादी से पहले दो दूल्हों का हुआ ये हाल: पहले ने पट्टी बांधकर डाली वरमाला, तो दूसरे ने लंगड़ाते हुए लिए सात फेरे

टिकट के लिए घंटों इंतजार

वीकेंड पर शनिवार को ताजमहल पर टिकट के विदेशी सैलानियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बांग्लादेश के चटगांव से आए सफदर अली पश्चिमी गेट की टिकट खिड़की पर खड़े रहे। यहां 8 खिड़कियां हैं, लेकिन 3 चालू थीं। लंबी कतार थी। सफदर अली ने बताया कि हम 7 लोग टिकट के लिए दो घंटे से खड़े हैं। विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए एएसआई ने कोई इंतजाम नहीं किए। उधर, ताजमहल और आगरा किला पर शनिवार को पर्यटकों का हुजुम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed