{"_id":"678a85da40fb8f0f2007facc","slug":"sleeper-bus-collides-with-truck-near-mithepur-post-passengers-scream-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-130429-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मीठेपुर चौकी के पास ट्रक से टकराई स्लीपर बस, यात्रियों में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मीठेपुर चौकी के पास ट्रक से टकराई स्लीपर बस, यात्रियों में मची चीखपुकार
Fri, 17 Jan 2025 10:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
मीठेपुर चौकी के पास ट्रक से टकराई स्लीपर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग मीठेपुर चौकी के पास दिल्ली जा रही स्लीपर बस बृहस्पतिवार देर रात ट्रक से टकरा गई। बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से यात्रियों को बाहर निकलवाया। घायल हुए 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
महोबा से करीब 60 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई प्राइवेट स्लीपर बस बृहस्पतिवार की देर रात थाना करहल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठेपुर पुलिस चौकी के पास पहुंची थी। तभी बस आगे खड़े ट्रक में जा टकराई। बस की ट्रक में भिड़ंत के साथ ही अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी यात्रियों को बाहर निकाला दिया। एंबुलेंस से घायल हुए 10 यात्रियों को उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़ कर भाग गए। कुछ यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को मार्ग से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
हादसे में यह लोग हुए घायल
थाना करहल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में हमीरपुर के राठ निवासी रज्जन कुमारी को गंभीर चोट लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा नरेंद्र कुमार निवासी गांव मजगीव हमीरपुर, ललिता देवी, सावित्री देवी निवासी गांव परासन जनपद जालौन, राम किशोर निवासी गांव कैंथी हमीरपुर, प्यारे लाल कैथी, रज्जन कुमारी निवासी राठ, जानकी देवी, गोविंद निवासी राठ आदि को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।