फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sky and made sacred dance titan

आकाश और पुनीत बने डांस के सरताज

Fri, 22 Jul 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sky and made sacred dance titan
डांस आगरा डांस - फोटो : Amar Ujala
सूरसदन में आयोजित ‘डांस आगरा डांस’ में बिखरे देशभक्ति के रंग
विज्ञापन

ऑल स्टार क्रू और ड्रीम टीम समूह नृत्य में संयुक्त विजेता घोषित
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत गुरुवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित ‘डांस आगरा डांस’ के सीनियर वर्ग में आकाश सिंह और जूनियर वर्ग में आठ साल के पुनीत विजेता रहे। ग्रुप डांस में ऑल स्टार क्रू और ड्रीम टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को फाइनल के निर्णायक रहे बूगी-वूगी, महायुद्ध सोलो चैम्पियनशिप 2007 के विजेता डांसर जय कुमार नायर ने पुरस्कार भी वितरित किए।
डांस के इस महामुकाबले में प्रतिभागियों ने दोनों ही श्रेणियों में देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। सोलो डांस के जूनियर वर्ग में पुनीत प्रथम, हार्दिक द्वितीय और आश्रेया जैन तृतीय स्थान पर रहीं। सोलो डांस के सीनियर ग्रुप में आकाश सिंह पहले, शिवम ओझा दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में भी कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें आखिरी में प्वाइंटस के आधार पर दो टीमोंऑल स्टार क्रू और ड्रीम टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। महामुकाबले के सेलिब्रिटी जय कुमार नायर ने विजेताओं को पुरस्कार देने के बाद ‘इंडिया वाले’ गाने पर प्रस्तुति दी। इस दौरान दर्शक झूमते हुए मंच पर ही पहुंच गए। 
विज्ञापन

इससे पहले डांस आगरा डांस का उद्घाटन क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर और नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने किया। ऑडिशन से लेकर सेमीफाइनल तक निर्णायक मंडल में शामिल रहीं हर्षिता मिश्रा, ममता अग्रवाल और नमिता वाजेपयी को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में छह प्रतिभागी, सीनियर में सात और ग्रुप डांस में आठ टीमों में भाग लिया। पुलिस-प्रशासन, न्यायिक अधिकारी और तमाम सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed