फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Skin sick due to fungal infection, hair falling more

फंगल इन्फेक्शन से बीमार पड़ी त्वचा, बालाें में फ्रैक्चर

Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Skin sick due to fungal infection, hair falling more
आगरा। गीले बालों में फंगल इन्फेक्शन ने सिर की त्वचा को बीमार कर दिया है। फोड़े-फुंसियां होने से बाल ज्यादा टूट रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में ऐसी परेशानी वाले करीब 90 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

त्वचा रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 280 से अधिक मरीज आ रहे हैं। 80 से 90 मरीजों ने बाल टूटने की परेशानी बताई। जांच में इनके सिर में फंगल इन्फेक्शन मिला, वजह बालों में नमी रही। सिर की ऊपरी परत में कीटाणु पनपे थे, डेंड्रफ भी हुआ। बालों की जड़ें कमजोर पड़ गईं। मरीजों में महिलाओं की संख्या 45 फीसदी है। 15-20 दिन पहले तक 30 से 40 मरीज ही ओपीडी में आ रहे थे। बारिश होने के कारण मरीज दोगुना हो गए हैं। कुछ मरीजों में जेनेटिक और थायराइड की बीमारी या फिर केमिकल ट्रीटमेंट से भी दुष्प्रभाव दिखा।
विज्ञापन

एसएन की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा यादव ने बताया कि उमस और बरसात के कारण फंगल इन्फेक्शन और त्वचा की एलर्जी के मरीजों की संख्या डेढ़ से दोगुना बढ़ी है। लोगों को दाद, खुजली हो रही है। इनमें हर उम्र के मरीज हैं। सबसे ज्यादा गर्दन, हाथ, पीठ और बगल में ऐसी दिक्कतें हैं। कई मरीजों में कीड़े काटने से फुंसी होने की बीमारी है। दवा के साथ शरीर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. चाहर ने बताया कि खाने में प्रोटीन, आयरन वाले खाद्य सामग्री का अधिक उपयोग करें। इसमें लोग अंडा, पनीर, ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयरन की कमी है तो पालक समेत हरी सब्जी, अनार भी खाएं। पूरी नींद लें और विटामिन डी की कमी है तो सुबह तड़के सूर्य उगते समय दस मिनट धूप सेंक सकते हैं। विटामिन डी की दवा का भी उपयोग कर सकते हैं।
नहाने के बाद बाल को तौलिया में कसकर न बांधे।
- सिर को अच्छी तरह से साफ रखें, सूखा रखें।
- बाल भीगने पर पंखे के नीचे हवा में सुखाएं।
- फंगल होने पर बालों में तेल कतई न लगाएं।
- फंगल नहीं है तो शैंपू से दो घंटे पहले तेल लगाएं।
- फंगल होेने पर नाखून, कंघी से दबाव बनाकर न खुजाएं।
- परेशानी बढ़ने पर चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed