फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six youth arrested in kasganj for betting on IPL match

मोबाइल की दुकान में हो रहा था ये धंधा, पुलिस ने छह युवक दबोचे

Tue, 08 May 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 08 May 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
six youth arrested in kasganj for betting on IPL match
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में आईपीएल मैचों में जमकर सट्टेबाजी हो रही है। यहां कई इलाके ऐसे हैं, जहां यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। वहीं सट्टेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस भी छापा मार रही है। 
विज्ञापन


अमांपुर पुलिस ने मंगलवार को छह सटोरियों को दबोच लिया।  पुलिस ने मौके से छह मोबाइल, सैटअप बॉक्स, एलईडी आदि बरामद की। गिरफ्त में आए सटोरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी पुलिस अधीक्षक पीयूष  कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अमांपुर थाना प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर सिढ्पुरा रोड पर एक मोबाइल की दुकान में आईपीएल मैचों में सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने जावेद, दानिश, सद्दाम, शानू खान, शाहरुख, विहारी निवासी किदवई नगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने सट्टा पर्ची, आठ मोबाइल, एक एलईडी, सैटअप अप बॉक्स, 8100 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ की गई। ये लोग काफी दिनों से यह अवैध धंधा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed