फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six year old girl raped by young man in etah

छह साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, ग्रामीणों ने दी आरोपी को ये 'सजा'

Thu, 07 Jun 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Thu, 07 Jun 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
six year old girl raped by young man in etah
अस्पताल में भर्ती आरोपी युवक
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में छह साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। इधर, मासूम बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीय मासूम अपने सात वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता पड़ोस के गांव में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान 30 साल का जसवीर बच्चों के पास पहुंच और मासूम के भाई को दुकान से तंबाकू लेने भेज दिया। इसके बाद आरोपी मासूम बालिका को ज्वार के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को पीटकर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

मासूम को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर बताकर अलीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि रंजिशन जसवीर को फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed