फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six year old child strangled to death in Karhal mainpuri

मैनपुरी: करहल क्षेत्र में छह साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, घर के पास सरसों के खेत में मिला शव

Thu, 24 Feb 2022 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 06:57 PM IST
सार

करहल क्षेत्र के गांव गढ़िया खजुरारा में छह साल का बालक बुधवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के पास सरसों के खेत में मिला। मृतक के पिता ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
six year old child strangled to death in Karhal mainpuri
मासूम शहनवाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव गढ़िया खजुरारा में छह साल के बालक की उसी की पैंट से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। शव को उसके घर के पास ही सरसों के खेत में फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह शव मिला। बच्चे के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गांव गढ़िया खजुरारा निवासी असमुद्दीन गांव के ही प्लंबर अभिषेक उर्फ पिंटू के साथ मजदूरी करता है। दो दिन पहले दोनों के बीच मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हो गया था। इस बीच बुधवार की शाम असमुद्दीन का पुत्र शहनवाज लापता हो गया। 

विज्ञापन

सरसों के खेत में मिला शव 

काफी तलाशने के बाद भी कोई पता न चला तो पिता ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी बालक की रातभर तलाश करती रही। गुरुवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने शहनबाज का शव गांव में एक सरसों के खेत में पड़ा देखा। बच्चे का उसकी ही पैंट से गला घोंटकर मारा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता ने रुपये के लेनदेन के विवाद में अभिषेक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करेगी।

मौके पर मिला आरोपी का फोटो 

मृतक बालक के पिता के अनुसार आरोपी ने दो दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद उसे देख लेने की धमकी दी थी। मौके पर पुलिस को आरोपी का एक फोटो भी मिला है, जिसके बाद से ही पुलिस हत्यारोपी की तलाश व खुलासे को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

गढ़िया खजुरारा का रहने वाले असमुद्दीन का गांव के ही अभिषेक से 22 फरवरी को मजदूरी के रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अभिषेक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस जब मौके पर जांच करने पहुंची तो देखा कि शव के पास आरोपी अभिषेक का एक फोटो भी पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के साथ ही हत्याकांड की सही वजह का खुलासा हो सकेगा।

खेत में ही की गई शहनवाज की हत्या

पुलिस ने मौका मुआयना किया तो सरसों के खेत में बीचोंबीच एक हिस्से की फसल बिछी हुई मिली। बालक का चेहरा जमीन की ओर था, वहीं मौके पर संघर्ष के निशान भी नजर आ रहे थे। लग रहा था कि हत्या खेत में ही की गई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं डॉग स्क्वाएड की टीम ने भी सुरागकशी की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई है।

पुलिस को भ्रमित तो नहीं कर रहा कोई

मृतक शहनवाज के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश भी की जा रही है, लेकिन इन सब के बीच घटनास्थल पर आरोपी अभिषेक का फोटो मिलना, इस घटना पर संदेह भी उत्पन्न कर रहा है। 

हत्या करने वाला शख्स इतना बड़ा सबूत आखिर मौके पर कैसे छोड़ सकता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी के द्वारा पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए घटनास्थल पर आरोपी का फोटो डाला गया हो। बहरहाल पुलिस का अभी आरोपी की तलाश में जुटी है, उसके पकड़े जाने के बाद हत्याकांड की सच्चाई सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed