{"_id":"5b51927e4f1c1b19208b5c38","slug":"six-year-old-child-murdered-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्चे का बेरहमी से कत्ल, कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बच्चे का बेरहमी से कत्ल, कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
छह साल के प्रिंस का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को गांव भैरई के पास एक कुएं में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।
मृतक बच्चे की शिनाख्त छह वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई। वो गुरुवार दोपहर से लापता था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार प्रिंस की मां कस्बा नौहझील में बैंक से रुपए निकालने के लिए गई थी, जब वो लौटी तो प्रिंस घर पर नहीं मिला। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला।

तीन माह पूर्व हुई पिता की हत्या
घटनास्थल पर खड़े पुलिस वाले और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी प्रिंस की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह एक चरवाहे ने उसका शव कुएं में पड़ा देखा।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रिंस का शव कुएं से बाहर निकाला। उसका चेहरे खून से सना था। लोगों का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
उधर, मासूम बेटे का शव देखकर मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि तीन माह पूर्व प्रिंस के पिता सुभाष की भी गांव के ही नामजद व्यक्ति ने हत्या कर दी गई थी।