{"_id":"6a9ba34eb466a013970946f1","slug":"six-suspected-swine-flu-cases-tested-in-agra-samples-sent-to-sn-medical-college-lab-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का अलर्ट: आगरा में छह संदिग्धों के लिए गए नमूने, एसएन की लैब में होगी जांच; दिख रहे थे ये लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का अलर्ट: आगरा में छह संदिग्धों के लिए गए नमूने, एसएन की लैब में होगी जांच; दिख रहे थे ये लक्षण
Sat, 05 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:36 AM IST
सार
आगरा में स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है और छह संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। दयालबाग की 64 वर्षीय संक्रमित महिला की हालत में सुधार बताया गया है, जबकि एटा के 80 वर्षीय चिकित्सक में निजी लैब की जांच में इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू टेस्ट
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे हैं। दयालबाग में मिली स्वाइन फ्लू पीड़ित वृद्धा की हालत ठीक है। परिजन में भी कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि स्क्रीनिंग में सांस लेने में परेशानी, बुखार ठीक नहीं होने और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की नमूनों की जांच करा रहे हैं। एसएन में आगरा के अलावा अन्य 8-10 जिलों के मरीजों के भी नमूने आ रहे हैं। छह संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए हैं। रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि दयालबाग में मिली 64 साल की स्वाइन फ्लू की मरीज की दवाएं चल रही हैं। हालत में सुधार है।
एटा के चिकित्सक में हुई इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि
संचारी रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि एटा के 80 साल के चिकित्सक डॉ. शीलेंद्र गौड़ की शहर के निजी अस्पताल में मौत हुई। उनकी जांच निजी लैब में हुई जिसमें इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि हुई है। निजी लैब और अस्पताल संचालकों से रिपोर्ट तलब की है। वह हृदय रोगी थे और फेफड़े व किडनी की बीमारी भी थी। मौत हार्टअटैक के चलते बताई गई है। इसकी रिपोर्ट एटा सीएमओ को भी भेजी जा रही है।