{"_id":"5bbf5c95bdec22504b2a565e","slug":"six-police-teams-investigating-gang-rape-case-of-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का मामला: पुलिस की छह टीमें लगीं जांच में, फिर भी आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का मामला: पुलिस की छह टीमें लगीं जांच में, फिर भी आरोपी पकड़ से दूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा से इटावा का पीड़ित परिवार रोते बिलखते वापस चला गया। पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके पति से दो बदमाशों की शिनाख्त भी करा ली। उन दोनों की पहचान हो भी गई, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। गैंगरेप मामले की जांच में छह टीमें लगी हैं।
मंगलवार की सुबह हाईवे पर महिला के साथ रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गैंगरेप हुआ था। महिला पति और दो बच्चों के साथ टैंकर में बैठी थी। यह परिवार गुरुग्राम को जा रहा था। तीन बदमाशों ने गैंगरेप किया था, मगर अभी तक पुलिस दरिंदों को पकड़ नहीं पाई है, जबकि कोसीकलां, फरह, रिफाइनरी, हाईवे, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया हुआ है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस वालों ने दो बदमाशों को उन्हें दिखाया था, जिनकी पहचान भी कर ली गई थी। मगर बाद में पुलिस वाले कहने लगे कि यह नहीं हैं। अब भी हमें लगातार दूसरे फोटो दिखाकर भ्रमित किया जा रहा है।

गले नहीं उतर रही पुलिस की कहानी
पुलिस की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही है। आखिर जिन लोगों को पीड़ित परिवार ने पहचान लिया है उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। परिवार वालों ने अमर उजाला को बताया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वो मुख्यमंत्री के पास जाएंगे।
हाईवे पर महिला के साथ गैंगरेप जैसी बड़ी घटना होने के बाद भी किसी पुलिस कर्मी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे साफ है कि अधिकारी इस घटना में कहीं भी पुलिस की लापरवाही नहीं मान रहे। अगर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होती तो यह घटना होती ही क्यों।
घटना के संबंध में एडीजी अजय आनंद का कहना है कि पुलिस खुलासे के करीब है। कुछ लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ हो रही है। दोषी पुलिस वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे।