{"_id":"64e1ee1881549fb22a085d75","slug":"six-people-were-injured-after-balcony-of-house-fell-in-agra-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: महिला के अंतिम संस्कार में आए थे रिश्तेदार, छज्जा पर खड़े थे, अचानक भरभराकर गिर गया; छह लोग गंभीर घायल
Sun, 20 Aug 2023 04:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:12 PM IST
सार
आगरा में महिला के अंतिम संस्कार में रिश्तेदार आए थे। कुछ लोग छज्जा पर खड़े थे। छज्जा जर्ज होने के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शाहगंज थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर एक मकान का छज्जा गिरने से छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख आसपास क लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा शाहगंज थाना क्षेत्र के जोगी पाड़ा में हुआ। यहां की रहने वाली प्रेमवती की मौत हो गई है। इस पर घर में रिश्तेदार आए हुए थे। कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े हुए थे। इसी समय अधिक भार होने से छज्जा गिरा गया। मलबे में दबकर छह लोग बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या, पॉक्सो के तहत भी आरोप; तीन के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजन व आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि किसी को हाथ में तो किसी को पैर में चोट लगी है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं। छज्जा जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है।