{"_id":"5e0317de8ebc3e881d0f96e5","slug":"six-passenger-trains-canceled-for-one-month-between-agra-to-gwalior-and-bandikui","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरा: छह पैसेंजर ट्रेनें होंगी एक माह के लिए निरस्त, हाईस्पीड गाड़ियों के पहिए में लगी ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा: छह पैसेंजर ट्रेनें होंगी एक माह के लिए निरस्त, हाईस्पीड गाड़ियों के पहिए में लगी ब्रेक
Wed, 25 Dec 2019 01:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
demo
कोहरे के कारण सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। रेल प्रशासन ने अब 26 दिसंबर से आगरा से ग्वालियर, बांदीकुई और बयाना के बीच चलने वाली छह पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को एक माह के लिए निरस्त कर दिया है।
ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त रहेगी। आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर 27 दिसंबर से एक अप्रैल तक निरस्त रहेगी। बयाना-आगरा कैंट मेमू पैसेंजर 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक, आगरा कैंट-बयाना मेमू भी 26 से 31 तक निरस्त रहेगी।
यह चारों गाड़ियां प्रतिदिन संचालित होती हैं। इसी तरह ईदगाह बांदीकुई डेमू पैसेंजर और बांदीकुई-ईदगाह पैसेंजर 26 से 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होती है।
विज्ञापन
इन गाड़ियों के निरस्त होने से आगरा से ग्वालियर और बांदीकुई, भरतपुर जाने वाले यात्रियों के सामने समस्या आएगी। आगरा से बांदीकुई में प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर और दूध व्यवसायी आते जाते हैं।

Trending Videos
ट्रेनें मंगलवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चलीं। झांसी से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक घंटे, कर्नाटक एक्सप्रेस 50 मिनट, सचखंड 40 मिनट, मुंबई राजधानी एक घंटा, केरला एक्सप्रेस 55 मिनट, इलाहाबाद जयपुर चार घंटे, पंजाब मेल एक घंटा 40 मिनट, भोपाल एक्सप्रेस आधे घंटे, छत्तीसगढ़, एसीएपी एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। भोपाल शताब्दी और गतिमान भी आधे घंटे की देरी से आगरा पहुंच रही हैं।