{"_id":"6663757b80e91fcb110f7317","slug":"six-including-a-woman-injured-in-separate-road-accidents-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116257-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित छह घायल
Sat, 08 Jun 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानाें पर बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना की घटनाएं हुई। जिसमें एक महिला सहित छह लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर घायल महिला और एक युवक को डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
अमांपुर के ग्राम सेवका निवासी राहुल (28) ,मुनेश कुमार (22) और महिला मधु (36) गांव में सड़क किनारे खड़े थे। अमांपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक देवेंद्र निवासी नर्रई ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार और चारों घायल हो गए।
वहीं दूसरी घटना में कासगंज के ग्राम ढिलावली निवासी ओमकार गांव के पास पुलिया नंबर चार पर सांय 7 बजे सब्जी लेने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में अमांपुर मार्ग पर देर शाम बजीरपुर निवासी युवक शिवकुमार को वाहन ने टक्कर मार दी। घायलों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मधु और मुनेश की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।