{"_id":"5ead82f379714932350f1b83","slug":"six-friends-drown-in-yamuna-river-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना नदी में नहाने गए छह दोस्त डूबे, पांच को बचाया, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना नदी में नहाने गए छह दोस्त डूबे, पांच को बचाया, एक लापता
Sat, 02 May 2020 07:55 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
किशोर की तलाश में जुटे गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को छह दोस्त यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें से पांच युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर का पता नहीं चल सका। देर रात गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुकदुमपुर निवासी विष्णु पुत्र अतर सिंह (17 वर्ष), कान्हा पुत्र ओमवीर सिंह (18 वर्ष), आकाश पुत्र सुशील (18 वर्ष), विवेक पुत्र राजेन्द्र (19 वर्ष), कुष्णा पुत्र जगदीश व विष्णु पुत्र खेमचंद शनिवार को यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे।

Trending Videos
परिवार में मचा कोहराम
नदी में नहाने के दौरान ये सभी गहरे पानी चल गए और डूबने लगे। इस दौरान आकाश ने ग्रामीणों की मदद से खुद को बचाते हुए चार अन्य साथियों को तो बचा लिया, लेकिन विष्णु तेज बहाव में बह गया।
नदी में किशोर के डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों द्वारा काफी प्रयास के बाद विष्णु का कोई पता नहीं चल सका।
उधर, गोकुल बैराज के निकट यमुना में कूदे युवक का शव शुक्रवार को शाम उतराता मिला। सुबह करीब पांच बजे एक युवक गोकुल बैराज के निकट यमुना में कूद गया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।