{"_id":"61a70a9e26db5a356214c578","slug":"six-and-a-half-lakhs-stolen-from-home-guard-s-platoon-commander-s-house-mainpuri-news-agr516292688","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के प्लाटून कमांडर के घर से साढे छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के प्लाटून कमांडर के घर से साढे छह लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड पर गामा देवी मंदिर के पास स्थित होमगार्ड के प्लाटून कमांडर के घर से रविवार रात चोर करीब 6.50 लाख रुपये जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर गामा देवी मंदिर के पीछे किराए मकान में करीब दो वर्ष से किराए पर रह रहे सुरेश चंद्र होमगार्ड में प्लाटून कमांडर हैं। रविवार को परिजन एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम करीब सात बजे सुरेश भी घर में ताला लगाने के बाद ड्यूटी पर चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे जब वह घर वापस लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर जब कमरे में देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। ताले टूटे पड़े थे, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
सुरेंद्र के अनुसार चोर करीब 6.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। मंगलवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे झाड़ी में सुरेंद्र के घर से चोरी किया गया एक बैग, जेवर रखने वाला छोटा बैग, पुरानी घड़ी व कुछ सिक्के मिले। थानाध्यक्ष बेवर सुरेश चंद शर्मा का कहना है की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।