फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   situation of pollution due to burning of Ravana's effigy What will happen on Diwali air quality index reached

UP: रावण के पुतला दहन से प्रदूषण का ये आलम... दिवाली पर क्या होगा, इतना पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक

Mon, 14 Oct 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 10:08 AM IST
सार

दशहरा पर जिले में रावण के पुतले का दहन हुआ। जोरदार आतिशबाजी हुई, जिसके बाद शहर की हवा बिगड़ गई है। 24 घंटे में  वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के करीब पहुंच गया है। यदि अभी ये हाल है तो दिवाली पर क्या होगा। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी चिंतित है। 
 

विज्ञापन
situation of pollution due to burning of Ravana's effigy What will happen on Diwali air quality index reached
रावण दहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में दिवाली के समय में होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के सारे इंतजाम ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। दशहरा पर पुतले दहन के बाद वायु गुणवत्ता में बढ़ोतरी से विभाग के दावों की पोल खुल गई। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 से बढ़कर 100 के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को दशहरा पर शहर के कॉलोनी और मोहल्लों में सैकड़ों रावण के पुतला दहन किए गए। जिससे शहर की वायु गुणवत्ता में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 के करीब था, जबकि रविवार को 100 के लगभग रिकॉर्ड किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वायु प्रदूषण में और बढ़ोतरी दर्ज की सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सभी संबंधित विभागों को गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। वायु प्रदूषण स्तर बढ़ने पर उन्हें सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण रोकने में सभी को मिलकर काम करना होगा। सभी संबंधित को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के लिए पत्र लिखा गया है। दिवाली के समय तीन चरणों में इसकी निगरानी की जाएगी।

 

प्रदूषण का खतरा बढ़ा
शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स स्तर 80 से 20 प्वाइंट बढ़कर 100 तक पहुंच गया। जो कि खराब वायु गुणवत्ता में आता है। इस स्थिति में फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed