{"_id":"64f0d28e3bfe537b540aa524","slug":"sisters-tie-rakhi-on-wrist-and-tilak-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-3596-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बहनों ने कलाई पर राखी बांध किया तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बहनों ने कलाई पर राखी बांध किया तिलक
Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर माथे पर तिलक करके लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों के प्यार को देखकर सम्मान सहित उपहार भी दिए।
रक्षाबंधन का त्योहार जिले में 30 और 31 अगस्त को मनाया गया। अविवाहित बहनों ने घरों पर ही भाई की कलाई पर राखी बांधी। विवाहित बहनें ससुराल से भाई की लंबी उम्र की कामना करने के लिए मायके पहुंचीं। बृहस्पतिवार को सुबह के समय रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। मिठाई की दुकानों पर भाई के लिए मिठाई खरीदने को बहनों की भीड़ लगी रही। परेशानी की परवाह किए बिना बहनें भाई के पास पहुंची। सवारी नहीं मिलने पर बहिनों ने डग्गामार वाहनों तक से यात्रा की। दोपहर बाद तक बहनें भाई को राखी बांधने के लिए पहुंची। जो बहनें राखी बांधने के लिए भाई के पास नहीं पहुंच सकी वह भाई राखी बंधवाने के लिए बहनों की ससुराल पहुंचे।
भाइयों को तिलक करके आरती उतारी
भोगांव/करहल। भाई बहन के अटूट स्नेह और प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर सुबह से ही बहनों ने भाइयों को रोली का तिलक कर उनकी आरती उतारी। कलाई में राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर खरीदारी बहिनों द्वारा की गई। बाजार में चहलपहल दिन भर रही। रक्षाबंधन की विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बधाई देकर त्योहार को मिल जुलकर मनाने की अपील की। करहल में भी रक्षाबंधन का पर्व दूसरे दिन भी मनाया गया। बहिनों ने भाई को राखी बांधी। माथे पर तिलक करके उनकी दीर्घायु की कामना की। शाम को ताल तलैयों पर भुजरियां सिराने का क्रम चला।
विज्ञापन
छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी
कुरावली/कुसमरा। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर कुरावली नगर सहित क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। बहिनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी और माथे पर तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना करके रक्षा का वचन भी लिया। गल्लामंडी स्थित बीएसएन स्कूल में रक्षाबंधन पर छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर प्रेम व एकता से रहने का संदेश दिया।
कुसमरा केआर एस एजूकेशन में स्कूली बच्चों ने प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। चौधरी वीरेंद्र सिंह इंटर कालेज नगला अहिर में बच्चों ने अपने हाथों से राखी बनाकर कालेज के शिक्षकों को राखी बांधकर आर्शीवाद लिया। प्रधानाचार्य प्रशांत यादव, सतेंद्र यादव, अनुराग यादव, प्रिया, सौरभ यादव मौजूद रहे।