शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग: नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जलीं, तीसरे की हालत नाजुक, घर में मची चीख पुकार
आगरा में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। उसके नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जल गईं। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहीं दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर बनी एक दीवार पर छप्पर रखवाया था। दोपहर में उनकी तीन बच्चियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), इनकी एक और बहन छप्पर के नीचे सो रही थी। बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है
आग लगने से छप्पर जलने लगा। सोने के कारण बच्चियों को पता नहीं चला। जलते हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।