फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters Perform Arti For Their Brother And Apply Tika On Bhai Dooj 2021 in Agra

आगरा: भाई का टीका कर बहनों ने की दीर्घायु की कामना, धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व

Sat, 06 Nov 2021 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 08:06 PM IST
सार

आगरा में भाई दूज का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाकर बहनों ने उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। 

विज्ञापन
Sisters Perform Arti For Their Brother And Apply Tika On Bhai Dooj 2021 in Agra
भाइयों को टीका लगातीं बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भैया दौज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाइयों के माथे पर तिलक कर बहनों ने उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। शनिवार को मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर काफी भीड़ रही। 

विज्ञापन


भाई और बहन के अटूट प्रेम का पर्व है भैया दौज। बहनें अपने भाई की दीर्घायु की कामना करती हैं तो भाई उनकी सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई के घर आती हैं तो भैया दौज पर भाई को बहन अपने घर पर आने का न्यौता देती है। 
विज्ञापन


सत्कार करती हैं और भोजन कराती हैं। भैया दौज के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का भी समापन हो गया। इस दौरान बाजारों में खरीददारी भी हुई। मिठाई की दुकानों और गिफ्ट शॉप पर लोग सुबह से लेकर शाम तक खरीददारी करते हुए दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहन ने यमुना में लगाई डुबकी
भैया दौज पर भाई और बहन ने यमुना में डुबकी लगाई। मान्यता के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। 

यमराज ने प्रसन्न होकर उन्हें यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। 

त्योहार पर बच्चे रहे उत्साहित 
भैया दौज को लेकर बच्चे खासे उत्साहित रहे। बहनों ने थाली सजाकर उसमें सूखा गोला, सिंदूर और मिठाईयां रखी। भाई का टीका किया और मिठाई से मुंह मीठा कराया। भाईयों ने बहनों को धनराशि और उपहार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed