फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters had to wait for hours for the bus

Agra News: बहनों को बस के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Tue, 20 Aug 2024 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sisters had to wait for hours for the bus
कासगंज। रक्षा बंधन पर सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। हाथरस, मथुरा व आगरा जाने के लिए बहनों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए यात्रियों की खासी भीड़ बस स्टैंड पर रही। इनमें दिल्ली, आगरा, मथुरा की ओर आने-जाने वाली बसों के यात्रियों की संख्या काफी अधिक थी। मथुरा, हाथरस व बदायूं की ओर जाने वाले यात्रियों को बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। उन्हें काफी देर के बाद ही बसों मिली। हालांकि दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को आसानी से स्थान मिल रहा था। गर्मी के कारण प्यास से परेशान यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा भी पर्याप्त नहीं थी। एक ही वाटर कूलर से लोग पानी पीने के लिए इंतजार करते रहे।बाहर से आने वाली ज्यादातर बसें पहले से फुल थीं। बुद्ध विहार डिपो की बस में जब यात्री सवार के लिए पहुंचे तो परिचालक ने बस के दरवाजे नहीं खोले। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed