फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters applied a mark of love on their brother's forehead and wished him a long life.

Agra News: बहनों ने भाई के ललाट पर लगाया प्रेम का टीका, दीर्घायु की कामना की

Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sisters applied a mark of love on their brother's forehead and wished him a long life.
कासगंज। भाईदूज का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। घर घर में भाईदूज पर बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर प्रेम का टीका लगाया। भाइयों ने इस मौके पर बहनों को उपहार दिए और उन्हें रक्षा का वचन भी दिया।पहले से ही घरों में भाई दूज की तैयारियां की गईं। भाइयों ने बहनों के लिए उपहार खरीदकर रखे। वहीं बहनों ने भी भाइयों के लिए रिटर्न गिफ्ट खरीदे। नए नए परिधान पहनकर परंपरागत तरीके से भाई दूज की कथा का श्रवण किया। चौक बनाकर चौकी स्थापित की गई। इसी के साथ ही भाइयों के ललाट पर तिलक किया गया। घर घर में भाई बहनों के मिलन से उत्साह बना रहा। घर में बने पकवानों का भी लुत्फ उठाया गया।
विज्ञापन


फोन पर लेती रहीं लोकेशन
कासगंज। भाई दूज के लिए जिन बहनों के भाइयों को उनके पास आना था वे अपने भाइयों का इंतजार करते देखी गई। फोन से बार-बार लोकेशन की जानकारी ली जाती रही। जैसे ही भाई अपनी बहन के घर पर पहुंचे। उनके चेहरे खिल उठे। बहनों ने अपने भाइयों का सत्कार कर उनके तिलक लगाकर मंगलकामनाएं की।
विज्ञापन


छोटे बच्चे रहे उत्साहित
कासगंज। भाई दूज पर्व को लेकर छोटे बच्चे सबसे अधिक उत्साहित दिखे। पर्व मनाने के लिए बच्चे सुबह से ही सज धज कर तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed