{"_id":"640a1083dc99bf931e095614","slug":"sister-killer-brother-arrested-and-sent-to-jail-in-mainpuri-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल भाई गिरफ्तार: सच जानकर अफसर भी हैरान, आरोपी ने उगला कत्ल का पूरा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल भाई गिरफ्तार: सच जानकर अफसर भी हैरान, आरोपी ने उगला कत्ल का पूरा राज
Thu, 09 Mar 2023 11:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:41 PM IST
सार
प्रेम प्रसंग के चलते बहन की हत्या करने के बाद फरार हुए एक भाई को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव में बहन की हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहन के प्रेम संबंध का पता चलने पर भाई हैवान बन गया। हत्या करने के बाद शव को घर के पास ही गड्ढा खोद कर दफना दिया था।
बता दें कि 20 जनवरी को गांव मौजेपुर में 24 वर्षीय ज्योति की हत्या करने के बाद शव को घर के पास ही गड्ढा खोद कर दफना दिया गया था। एक सूचना पर पुलिस ने युवती के शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पिता अशोक यादव, भाई कल्लू उर्फ अमित, अमित उर्फ भूरे और अवनीश यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सम्मान की खातिर परिजन द्वारा ही युवती की हत्या कर शव को दफनाया गया था।
घटना के बाद पुलिस आरोपी माता-पिता को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने एक सूचना पर हत्यारोपी एक भाई कल्लू उर्फ अमित को पड़आ रोड बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है। पुलिस उक्त घटना में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पति निकला पापी: पत्नी की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, फिर अपलोड कर दीं ऐसी फोटो, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'